*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़…बिहार की युवती साथ तीन युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए…मकान मालिक भी शामिल…*

RGHNEWS एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला हिंदू नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने रविवार की सुबह दबिश दी. यहां एक मकान में बिहार की युवती के साथ तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है. वेश्यावृत्ति का धंधा कराने वाले मकान मालिक सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.मोहल्ला हिंदू नगर में एक मकान में संचालित देह व्यापार रैकेट की सूचना पर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की. पुलिस ने यहां से आपत्तिजनक स्थिति में रहीश पाल, प्रदीप कुमार और जुबैर को बिहार की एक युवती साथ पकड़ा है.इसके अलावा पुलिस ने देह व्यापार का धंधा कराने वाले मकान मालिक हरवीर सिंह, बेटा छोटू और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगने से पहले ही तीनों फरार हो गए हैं. इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.