Share market Closed: इस वजह से आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, जानिए मई में और कब नहीं होगी ट्रेडिंग... – RGH NEWS
बिजनेस

Share market Closed: इस वजह से आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, जानिए मई में और कब नहीं होगी ट्रेडिंग…

Share market Closed भारतीय शेयर बाजार में आज छुट्टी है और सभी कारोबार बंद रहेंगे। गुरुवार, 1 मई, 2025 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार की छुट्टी है। बताते चलें कि 1 मई, 1960 को महाराष्ट्र का गठन हुआ था। भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई का दफ्तर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित है। ऐसे में, महाराष्ट्र दिवस के इस खास मौके पर भारतीय बाजार बंद रहेंगे। आज की ये छुट्टी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सभी सेगमेंट पर लागू है। यानी, आज बाजार में किसी भी तरह का कोई कारोबार नहीं होगा।

 

 

 

शुक्रवार को खुलेंगे भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज

 

1 मई को महाराष्ट्र दिवस के साथ-साथ मजदूर दिवस भी है। BSE और NSE की वेबसाइट पर मौजूद छुट्टियों की लिस्ट में 1 मई की छुट्टी का भी जिक्र है। बीएसई और एनएसई की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, आज इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। आज की इस छुट्टी के बाद शुक्रवार, 2 मई को भारतीय शेयर बाजार बाकी दिनों की तरह सामान्य कारोबार करेंगे। हालांकि, शुक्रवार के बाद बाजार में शनिवार और रविवार को फिर दो दिनों की छुट्टी रहेगी। बताते चलें कि बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में फ्लैट बंद हुए थे।

 

Read more Raigarh News: रायगढ़ में 2 तारीख को लगने वाली है नौकरी की मेला, जाने कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लेकर जाना है इंटरव्यू के लिए

 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दूसरे सेशन में शुरू होगा कारोबार

अभी कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

  • 1 मई गुरुवार को महाराष्‍ट्र दिवस पर.
  • 15 अगस्‍त, शुक्रवार को स्‍वतंत्रता दिवस पर.
  • 27 अगस्‍त बुधवार को गणेश चतुर्थती पर.
  • 2 अक्‍टूबर गुरुवार को दशहरा और महात्‍मा गांधी जयंती पर.
  • 21 अक्‍टूबर मंगलवार को दिवाली लक्ष्‍मी पूजन पर.
  • 22 अक्‍टूबर बुधवार को दिवाली बलिप्रतिपदा पर.
  • 5 नवंबर बुधवार को प्रकाश गुरुपर्व यानी गुरु नानक देव की जयंती पर.
  • 25 दिसंबर गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर.

Share market Closedएक तरफ आज शेयर बाजार बंद रहेगा, वहीं दूसरी ओर कमोडिटी ट्रेडिंग एक तय सेशन के लिए बंद रहेगा और बाद में कारोबार के लिए खुल जाएगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलने वाले पहले सेशन के दौरान बंद रहेगा, लेकिन दूसरे सेशन के लिए शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक खुलेगा। बताते चलें कि एमसीएक्स पर सोना, चांदी, कच्चा तेल, कृषि उत्पादों जैसे तमाम कमोडिटी में कारोबार होता है।

Related Articles

Back to top button