*✍️20 साल की इंजीनियरिंग छात्रा ने की सुसाइड…प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किया ब्लैकमेल…सुसाइड नोट मे लिखा”जिस पर बहुत भरोसा था,उसी ने धोखा दिया”….*

RGHNEWS जबलपुर छेड़खानी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 20 साल की एक इंजीनियरिंग छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने सुसाइड नोट में आरोपी का नाम भी बताया है। छात्रा ने आरोपी के साथ उसके परिजनों पर भी परेशान करने का आरोप लगाया है।छात्रा के सुसाइड के मुताबिक आरोपी युवक ने उसे अपनी मीठी-मीठी बातों के जरिए फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर आपत्तिजनक वीडियो भी शूट कर लिया।वीडियो लीक को लेकर वह धमकी भी देता था। युवक के खिलाफ युवती ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि जिस पर उसे बहुत भरोसा था, उसी ने धोखा दिया।पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से करवा रही है। पुलिस युवती के परिजनों और उसके दोस्तों से पूछताछ हो रही है।पुलिस युवती के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि सुसाइड नोट भी मिल चुका है।