मनोरंजन

*✍️इंडिगो एयरलाइन ने शुरू की यात्रियों के लिए नही सुविधा…अब आपका सफर होगा असान…*

RGHNEW  इंडिगो एयरलाइन अब यात्रियों के लिए डोर-टू-डोर बैगेज ट्रांसफर की सुविधा देने जा रही है. इसका मतलब ये कि अब यात्रियों का सामान घर से पिक करने से लेकर यात्रा के अंत तक पहुंचाने की सुविधा देगी.

निजी क्षेत्र की इस एयरलाइन ने कार्टरर्पोटर नाम की कंपनी के साथ साझेदारी की है. कार्टरर्पोटर कंपनी इंडिगो की कंपनी से यात्रा करने वाले यात्रियों को ये सुविधा प्रदान करेगी.

बताया जा रहा है कि कंपनी ने दिल्ली समेत हैदराबाद में इस सेवा को शुरू कर दिया है. वहीं जल्द मुंबई और बेंगलुरू में भी इसे शुरू कर दिया जाएगा.

 

कार्टर पोर्टर के सीईओ हर्षवर्धन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, सबसे पहले यात्रियों के घरों से सामान को पिक किया जाएगा. ऐसा करने से उनको चेक-इन काउंटर और सुरक्षा जांच में कम वक्त लगेगा. उन्होंने ये भी बताया कि अगर कोई यात्री एयरपोर्ट से घर ना जाकर कहीं और जाना चाहता है तो उसके सामान को यात्री के बताये डेस्टिनेशन तक पहुंचाया जाएगा. हर्षवर्धन ने बताया कि सेवा की बुकिंग करने से यात्री को बैगेज डिलिवरी काउंटर पर इंतजार वहीं करना पड़ेगा.

 

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button