CG Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 40 लाख के 22 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

CG Naxal Surrender छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण (CG Naxal Surrender) कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इनमें से कई बड़े इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
सरेंडर करने वालों में एक नक्सली दंपती भी शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। यह दंपती लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था और सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
5-5 लाख के दो और नक्सली भी हुए सरेंडर
सरेंडर करने वालों में 5-5 लाख रुपए के दो अन्य इनामी नक्सली भी शामिल हैं। इन सभी पर कई गंभीर वारदातों में शामिल होने का आरोप है।
एसपी और CRPF अफसरों के सामने सरेंडर
CG Naxal Surrender इन सभी नक्सलियों ने सुकमा एसपी (CG Naxal Surrender) और सीआरपीएफ डीआईजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह सरेंडर नक्सल उन्मूलन के अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के लगातार दबाव की वजह से आत्मसमर्पण का फैसला लिया। इन्हें अब सरकार की ओर से पुनर्वास और मदद के तहत योजनाओं का लाभ मिलेगा।



