देश

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड की राजनीति में बवाल! भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेस के 10 विधायक..सत्ताधारी दल में मची उथल-पुथल 

Uttarakhand Politics   उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल भाजपा नेता मथुरा दत्त जोशी के 10 कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बयान से प्रदेश की राजनीति पूरी तरह से मची खलबली है। इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कांग्रेस के कई नेता पहले ही जा चुके हैं। उनसे सत्ताधारी दल में उथल-पुथल मची है। क्योंकि अब यही लगता है कि भाजपा में अब कांग्रेस के लिए वैकेंसी फुल ह

Read more:Reliance Jio 365 Days Plan: Reliance Jio का 1साल वाला सबसे रिचार्ज प्लान,अनलिमिटेड कॉल्स और अधिक डेटा के साथ पाएं ढेर सारी बेनिफिट्स

कांग्रेस नेताओं में मथुरा दत्त जोशी के हैरान कर देने वाले बयान :-

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से एकजुटता का मंत्र लेकर उत्तराखंड लौटते ही कांग्रेस नेताओं में मथुरा दत्त जोशी के बयान ने सबको चौंका दिया।क्योंकि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हुए मथुरा दत्त जोशी ने मुख्य विपक्षी दल के 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के संबंध में बयान दिया था। जोशी का कहना है कि ये विधायक शीघ्र कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में सम्मिलित होंगे। आप सब को पता है कि प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए पूरा प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय अधिवेशन में ऐसे प्रदेशों में पार्टी को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया, जहां विधानसभा चुनाव आने वाले वर्षों में तय हैं। जोशी के बयान को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

सत्ताधारी दल में मची उथल-पुथल 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मथुरा दत्त जोशी पर पलटवार करते हुए कहा कि जोशी से पहले कई ऐसे वरिष्ठ नेता थे जिन्होंने कांग्रेस छाेड़ भाजपा में गए। इससे भाजपा के नेताओं में काफी ज्यादा बेचैनी है। सत्ताधारी दल में जो है अफरा – तफरी मची है। उन्हें यही लगता है कि भाजपा में अब कांग्रेस के लिए वैकेंसी फुल है। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। पार्टी विधायकों के कहीं जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

Related Articles

Back to top button