छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: छत्तीसगढ़ मे अग्निविर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते है आवेदन?

Cg News: छत्तीसगढ़ मे युवाओं को मिली बड़ी राहत. जैसे कि आप सभी को पताहै कि राज्य के सभी 24 जिलों से उम्मीदवारों को भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसकी अंतिम तिथि आज यानि 10 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन भारतीय सेना में भर्ती के लिए अग्निवीर योजना ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को आगे बढ़ा दी गई है। अब इसकी ऑनलाइन पंजीकरण 25 अप्रैल तक कर सकते है।
अग्निवीर भर्ती कि कुछ खास बाते..!!
इस अग्निवीर भर्ती के तहत उम्मीदवारों को सेना में चार साल की सेवा का अवसर दिया जाता है। अग्निवीर भर्ती में जनरल ड्यूटी (पुरुष और महिला), क्लर्क/स्टोरकीपर, तकनीकी और ट्रेड्समैन श्रेणियों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से जाने पूरी डिटेल्स
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के समय विशेष ध्यान रखना होगा कि वे सही तरीके से फॉर्म भरा जाए, क्योंकि डुप्लिकेट, अधूरे, या गलत तरीके से भरे गए आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की स्थिति की जांच करने के बाद ही आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए परीक्षा शुल्क:-
आपको बता दें कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके लिए उन्हें भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन करना होगा। जो अब 25 अप्रैल तक कर सकते है।
Follow Us