Railway ALP Recruitment 2025: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 9900 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया आज से होंगे शुरू..देखे आवेदन के लिए शुल्क और आयु सीमा! – RGH NEWS
देश

Railway ALP Recruitment 2025: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 9900 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया आज से होंगे शुरू..देखे आवेदन के लिए शुल्क और आयु सीमा!

रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 10 अप्रैल 2025 से शुरू हो जाएगी। आवेदन की लास्ट डेट 9 मई 2025 तय की गई है। आपको बता दे कि ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में/ डिसिप्लिन में आईटीआई/ ग्रेजुएशन/ डिप्लोमा आदि उत्तीर्ण किया हो।
hrms railway

उम्र सीमा क्या होंगी

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

 

निर्धारित आवेदन शुल्क:-

आवेदन के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

* जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये एवं

*एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

 

Read More:Smart PDS System News: 1 मई से प्रदेश में लागू होगा स्मार्ट पीडीएस सिस्टम, इन लोगों को नई मिलेगा राशन…

भर्ती प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले दो चरणों की परीक्षा (सीबीटी 1 एवं सीबीटी 2) में भाग लेना होगा। दोनों ही चरणों में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण सीबीएटी (CBAT) में भाग लेना होगा। अंत में उम्मीदवरों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Today job news

Railway ALP Recruitment 2025

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें

  • आरआरबी एएलपी भर्ती 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर सकेंगे।
  • अंत में वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • अब अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Related Articles

Back to top button