छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Latest News: छत्‍तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल विस्‍तार को लेकर बड़ी घोषणा, कल होगा नामों का ऐलान…

CG Latest News छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कल बड़ी घोषणा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को संकेत दिया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है, आप लोग थोड़ा सा इंतजार करिए। आज 9 अप्रैल को बीजेपी संगठन की मैराथन बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में संगठन स्‍तर पर कई चर्चाएं हुईं। इसी के चलते अब कयास लगाए जा रहे हैं, कि कल यानी 10 अप्रैल को मंत्रिमंडल के विस्‍तार को लेकर ऐलान किया जा सकता है और नामों की घोषणा भी हो सकती है।

 

इन नामों की हो रही चर्चा

बीजेपी संगठन के सूत्रों से जानकारी मिली है कि मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इन चेहरों में अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और गजेंद्र यादव का नाम आगे चल रहा है। इसी के साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर विक्रम उसेंडी की नियुक्ति की संभावना है। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष पद की भी घोषणा हो सकती है। इस पद के लिए विक्रम उसेंडी के नाम पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

संसदीय सचिवों की नियुक्ति भी होगी

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार के बाद संसदीय सचिवों की नियुक्ति भी की जाएगी। संभावित सूची में शामिल हैं:-

 

भावना बोहरा

गोमती साय

रायमुनी भगत

चेतराम अटामि

धर्मजीत सिंह

योगेश्वर राजु सिन्हा

मोतीलाल साहु

डोमनलाल कोर्सवाड़ा

दीपेश साहू

प्रबोध मिंज

सुशांत शुक्ला

रोहित साहू

रिकेश सेन

नीलकंठ टेकाम

संपत अग्रवाल

राजेश अग्रवाल

 

ये खबर भी पढ़ें: Bank Holidays: अगले 5 दिनों में सिर्फ एक दिन ही खुला रहेगा बैंक, शेयर बाजार भी बंद रहेगा, यहां पर देखें पूरी लिस्ट…

ताजपोशी इवेंट का संदेश वायरल

CG Latest Newsबीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे एक संदेश के अनुसार आज सुबह 11:35 बजे नए मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया चल रही है। पार्टी के नेतृत्व से चर्चा के बाद जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि सरकार आज ही इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा कर सकती है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button