देश
Bareilly News: बियर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, कई लोगों की मौत की आशंका…

Bareilly News जिले के विशारतगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में बियर फैक्ट्री में बॉयलर फटने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। बॉयलर फटने के बाद तेज धमाका हुआ। जिससे आसपास गांव में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। वहीं तेज धमाके के साथ बियर फैक्ट्री क बॉयलर लगभग 500 मीटर दूर खेत में जा गिरा। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लगने की भी आषंका जाहिर की जा रही है।

Bareilly Newsलोगों का कहना है कि फैक्ट्री में धमाके के वजह से कई लोगों की जान जा सकती है। लेकिन अभी तक फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मौत को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गयी है। वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गयी है। वहीं लोगों को फैक्ट्री के अंदर जाने से रोका जा रहा है कि जिसको लेकर लोग हंगामा भी कर रहे है।



