छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh latest News: इस एक्सप्रेस में उस वक्त चोरो ने बड़ा अंजाम दिया जब गहरी नींद में थी महीला, कुल इतने लाख रुपए की हुई चोरी….जीआरपी में FIR दर्ज कर ली गई है

Chhattisgarh latest News: शिवनाथ एक्सप्रेस में गोंदिया से रायपुर जा रहे एक दंपत्ति के साथ करीब 65 लाख रुपए की चोरी की घटना सामने आई है. महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह गहरी नींद में थी, तभी उसके बैग से 2 हीरे के हार, 4 हीरे जड़ित अंगूठियां और 45 हजार रुपए नकद चोरी हो गए. यह घटना राजनांदगांव और भिलाई-3 रेलवे स्टेशन के बीच हुई. रायपुर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपए बताई जा रही है

गहरी नींद में थीं महिला 

दरअसल, शिवनाथ एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक दंपत्ति के साथ बड़ी चोरी की घटना हुई है. चोरी की यह घटना ट्रेन के ए1 कोच में हुई. जानकारी के अनुसार महिला (हिना) अपने पति (दिनेश भाई पटेल) के साथ गोंदिया से रायपुर जा रही थी. वे रायपुर से फ्लाइट लेकर अपनी बेटी से मिलने दिल्ली जा रहे थे. महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि जब वह गहरी नींद में थी तभी अज्ञात चोरों ने उसका बैग चुरा लिया. यह घटना ट्रेन में राजनांदगांव और भिलाई-3 रेलवे स्टेशन के बीच हुई.

 

यह भी पढ़ें: Amit Shah Dantewada Visit: बस्तर में अमित शाह का बड़ा ऐलान, अगले चैत्र नवरात्रि से लाल आतंक का होगा सफाया..

 

ट्रेन में 65 लाख की चोरी

Chhattisgarh latest Newsमहिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार बैग में 2 हीरे के हार और 4 हीरे जड़ित अंगूठियां थीं. चोरी हुए आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई जा रही है. बैग में 45 हजार नकद भी थे. फिलहाल जीआरपी और रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश की जा रही है. रायपुर जीआरपी में चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है

Related Articles

Back to top button