Madhya Pradesh Daily News: सरकार ने राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरुष्कारों का किया ऐलान, देखे लिस्ट में किन -किन खिलाड़ियों के शामिल है नाम

Madhya Pradesh Daily News : मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2023 के लिए राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इसमें 12 विक्रम, 11 एकलव्य, 3 विश्वामित्र और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार शामिल हैं. राज्य के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है. बता दें कि ये अवॉर्ड राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और कोचों को उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं.
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई
प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि ‘मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2023 के राज्यस्तरीय शिखर खेल पुरस्कार—विक्रम पुरस्कार, एकलव्य पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार, स्व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार एवं लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल हस्तियों को हार्दिक बधाई! आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति जुनून ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है. आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ!’
1 को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
उज्जैन के रतनलाल वर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलेगा.
इन्हें मिलेगा एकलव्य पुरस्कार
अंकित पाल
प्रभाकर राजावत
प्रखर जोशी
अर्जुन वास्कले
भूमि बघेल
प्रियांशी प्रजापत
गौरव पचौरी
ऋतुराज बुंदेला
कृष्ण मिश्रा
नेहा ठाकुर
पूजा डांगी
इन खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वामित्र अवॉर्ड
अशोक कुमार यादव
लोकेंद्र शर्मा
पीयुष कांति बारोई
Madhya Pradesh Daily Newsइन्हें मिलेगा विक्रम पुरस्कार
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
जाहन्वी श्रीवास्तव
रागिनी मार्कों
शिवानी पवार
श्रृति यादव
यामिनी मौर्य
सचिन भार्गो
नीलू डांडिया
प्रवीण कुमार दवे
10 रूबिना फ्रांसिस
अपूर्व दुबे
भावना डेहरिया



