मनोरंजन
Manoj Kumar passes away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन, धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ली आखरी सांस…

Manoj Kumar passes away मिली जानकारी के अनुसार, वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे मनोज कुमार
मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, मनोज कुमार का निधन सुबह 4 बजे हुआ। उनकी मौत की वजह दिल का दौरा बतायी जा रही है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वे पिछले कुछ महीनों से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फ़रवरी 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम साँस ली।



