रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: आखिरकार किरोड़ीमल नगर में अवैध निर्माण पर चले बुलडोजर, कई घरों को की गई देखें पूरी Video

Raigarh News:  किरोड़ीमल नगर के उच्चभीटी क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। बुधवार सुबह 5:00 बजे राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया

Read More:Rashifal 2025: आज नौकरी और व्यापार में लाभ के बन रहे अच्छे योग, पढ़े अपना दैनिक राशिफल

**प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद**

**रायगढ़ SDM, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई और पटवारी** सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यह कार्रवाई **कोकड़ीतराई जलाशय क्षेत्र** में की गई, जहां बीते कई वर्षों से शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं।

 

**कई बार हो चुकी थी शिकायतें**
स्थानीय लोगों की ओर से अवैध कब्जे और स्टांप पेपर के माध्यम से अवैध खरीद-बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। प्रशासन ने पहले भी कब्जाधारी को **नोटिस जारी कर जगह खाली करने का आदेश दिया था**, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर आज प्रशासन को कठोर कदम उठाना पड़ा

Read More:Fighter Plane Crash: गुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश, दूर-दूर तक बिखरे विमान के टुकड़े…

**अभी और भी होंगे अतिक्रमण मुक्त**
प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे **शासकीय भूमि पर कब्जा करने से बचें**, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Related Articles

Back to top button