छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से 3 दिन तक आंधी, बारिश, ओले का अलर्ट…

CG Weather News छत्तीसगढ़ में कल से 3 दिन आंधी, बारिश, ओले का अलर्ट:पांचों संभाग के जिलों में बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें; 3° लुढ़केगा पारा। कल बुधवार से प्रदेश के सभी पांच संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

 

छत्तीसगढ़ में कल यानी 2 अप्रैल से मौसम बदला रहेगा। प्रदेश के सभी पांच संभागों के जिलों में अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ओले गिर सकते हैं। बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, बदले मौसम का असर पूरे प्रदेश में ही देखने को मिलेगा। वहीं अगले 2 दिनों तक दिन का तापमान स्थिर रहेगा। उसके बाद 2 से 3 डिग्री गिरावट होगी।

 

 

इसलिए ऐसा मौसम

 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक टर्फ दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक गुजर रहा है। वहीं, यहां से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा।

रायपुर में सबसे तेज गर्मी

 

आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का टेम्प्रेचर 40.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा और प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 1.4 डिग्री अधिक था।

 

बिलासपुर में तापमान 39 डिग्री

 

CG Weather Newsबिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से अधिक है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का टेम्प्रेचर 23.4 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Back to top button