देश

West Bengal: दर्दनाक हादसा; गैस सिलेंडर फटने से 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत…

West Bengal News पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के ढोलाहाट इलाके में एक भयावह हादसा हुआ, जिसमें चार बच्चों समेत सात लोगों की जान चली गई। यह घटना एक घर में सिलेंडर में हुए विस्फोट के बाद पटाखों के विस्फोट के कारण हुई। विस्फोट इतना तेज था कि घर पूरी तरह से ढह गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुंदरबन क्षेत्र के ढोलाहाट में हुई। वहां एक घर में घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद घर में रखे पटाखों में आग लग गई। पटाखों में धमाका होने से विस्फोट और भी भीषण हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई और आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान हुआ।

 

read more Railway Job: रेलवे में निकली 1 हजार से ज्यादा की वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन…

 

 

West Bengal Newsइस विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Related Articles

Back to top button