Mandi Bhav: तुअर के दाम में आयी जबरदस्त उछाल,डॉलर और देशी चना के भी बढ़े भाव...यहां देखे 30 मार्च का लेटेस्ट रेट – RGH NEWS
बिजनेस

Mandi Bhav: तुअर के दाम में आयी जबरदस्त उछाल,डॉलर और देशी चना के भी बढ़े भाव…यहां देखे 30 मार्च का लेटेस्ट रेट

Mandi Bhav अनाज, फल और सब्जी हमारे दैनिक उपयोग की सबसे जरूरी चीजों में से एक है। इनके बिना हमारा जीवन चल पाना मुश्किल है। रोजाना उपयोग से जुड़ी इन सभी चीजों के खरीदारी हम बाजार से करते हैं। बाजार में ये सारा सामान हमें रिटेल भाव में मिलता है। सबसे पहले किसान मंडी में फसल लेकर आते हैं। व्यापारी इन्हें खरीदते हैं और फिर यह हम तक आता है। तब तक इनके दाम में काफी अंतर आता है।

इंदौर मंडी में आज के भाव की बात करें तो अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। आज गेहूं और सोयाबीन के दाम में एक बार फिर अंतर देखने को मिला है। गेंहू के दाम जहां बीते दिन 200 रुपए की तेजी नजर आई थी। वहीं आज इसमें 200 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं सोयाबीन में 100 रुपए की तेजी आई है। डॉलर चना के भाव पिछले दिन 800 रुपए की मंदी हुई थी। आज इसमें 300 रुपए की तेजी आई है। देसी चना के रेट में बीते दिन 300 रुपए की मंदी हुई थी। आज इसमें फिर 300 रुपए की बढ़त देखने को मिली है।

मंडी में मक्का के भाव में बीते दिन 400 रुपए की गिरावट आई थी। आज इसमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। तुअर के भाव बीते दिन 1000 रुपए की मंदी आई थी। आज इसके भाव 600 रुपए बढ़ गए हैं। मूंग के दाम में बीते दिन 100 रुपए की गिरावट आई थी। आज इसमें 100 की मामूली गिरावट आई है। सब्जियों और फल के दाम में लगातार उतार चढ़ाव लगातार जारी है। यहां 30 मार्च 2025 का ताजा भाव दिया गया है।

 

 

read more PM Modi CG Visit: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में 33 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया…

 

Mandi Bhavयहां देखें  Mandi Bhav

अनाज भाव

सोयाबीन- 3600 से 4236

गेहूं- 2460 से 3850

गेहूं सुजाता- 2300

मक्का- 1780 से 2800

डॉलर चना- 6300 से 10200

देसी चना- 4800 से 7500

चना कांटा- 3500

आमचूर- 4380

मसूर- 5435 से 6900

मूंग- 5800 से 8100

मूंग एवरेज- 5500 से 7100

तुअर- 4900 से 6500

तुअर सफेद महाराष्ट्र- 4700 से 6800

तुअर कर्नाटक- 4500 से 6200

निमाड़ी तुअर- 4650 से 5800

सरसों- 3600 से 5569

सरसों निमाड़ी- 2720 से 5500

उड़द बोल्ड- 7200

उड़द मीडियम- 6900 से 7500

हलका उड़द- 6500 से 7420

Related Articles

Back to top button