*✍️कैसा ये प्यार है! एक आशिक ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए पोत डाली 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क और लिखा I LOVE YOU और I MISS YOU ज़िन्दगी के साथ भी ज़िन्दगी के बाद भी…*

RGHNEWS कहते हैं प्यार करना नहीं पड़ता वो बस हो जाता है. इसी प्यार पर कितनी कहानियां लिखी गयीं, कितने गाने बने, कितनी ग़ज़लें लिखीं और गायी गईं, कितनी सारी फ़िल्में बनीं. इन सारी बातों में अक्सर एक बात ज़रूर रहती है कि प्यार का इज़हार करना ज़रूरी है.
प्यार के इज़हार का अजीबो-ग़रीब मामला सामने आया है महाराष्ट्र के कोल्हापुर से. यहां एक आशिक़ ने अपनी सारी आशिक़ी सड़कों पर दिखा दी.
मंगलवार की सुबह लोगों ने देखा कि किसी ने अपने प्यार का इज़हार सड़क पर किया हुआ है. यहां की सड़क पर किसी ने ‘I LOVE U’ और ‘I MISS U’ लिख रहा था और ये चीजें सड़क पर क़रीब 2.5 किलो मीटर तक लिखीं थीं . सड़क में एक जगह लिखा था: MISS YOU ज़िन्दगी के साथ, ज़िन्दगी के बाद भी.बाकी चीज़ों की तरह भी ये आसपास चर्चा का विषय बना फिर बात जब सोशल मीडिया पर आ गयी और यहां भी तेजी से फैल गईं. सोशल मीडिया पर वायरल होता देख स्थानीय प्रशासन हरक़त में आया और पेंट से लिखे संदेश को मिटवाया गया. पुलिस का कहना है कि ये काम किसका है ये नहीं पता चल पाया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है यह काम गांव के ही किसी लड़के ने किया है.