CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में जवानों ने चलाया अभियान, मुठभेड़ में 15 नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान घायल... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में जवानों ने चलाया अभियान, मुठभेड़ में 15 नक्सलियों को किया ढेर, दो जवान घायल…

CG Naxal News माओवादी संगठन को 30 नक्सलियों के मारे जाने के गम से अभी उभर भी नहीं पाए है कि एक बार फिर नक्सली संगठन को तगड़ा झटका लगा है। सुकमा में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें जवानों ने 15 से 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और दो जवान भी घायल हो गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि होना अभी बाकी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ गोगुंडा के पहाड़ी पर उपमपल्ली में चल रही है। बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद है जिसे जवानों ने घेर दिया है। DRG और CRPF जवानों की सर्चिंग जारी है। मुठभेड़ में अब तक 15 से 20 नक्सलियों की मारे जाने की खबर है। हालांकि अब तक कितने माओवादियों के शव बरामद हुई है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि जंगलों में अभी भी बड़ी संख्या में जवान मौजूद है और सुकमा एसपी किरण चौहान इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

Read More: Chaitra Navratri: कल से शुरू होगा चैत्र नवरात्र का पर्व, जान लें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त..

आपको बता दें कि गोगुंडा में ऊंचे ऊंचे पहाड़ी है और इस इलाके को नक्सली सबसे सुरक्षित जगह मानते हैं। इस पहाड़ी में जवान रातोरात चढ़कर घेर लिया है और जैसे ही जवान यहां पहुंच फिर दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। जवाबी कार्रवाई में जवानों को बड़ी सफलता मिली और मुठभेड़ में 15 से 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ क्या मुठभेड़ हो रही है?

सुकमा में गोगुंडा के पहाड़ी पर उपमपल्ली में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है, जिसमें 15-20 नक्सली मारे गए हैं।

क्या इस मुठभेड़ में जवानों को कोई नुकसान हुआ है?

मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं, हालांकि इस बात की पुष्टि अभी बाकी है।

गोगुंडा क्षेत्र को नक्सलियों के लिए क्यों सुरक्षित माना जाता है?

CG Naxal Newsगोगुंडा क्षेत्र में ऊंची-ऊंची पहाड़ियां हैं, जो नक्सलियों के लिए सुरक्षित ठिकाना हैं। यही कारण है कि नक्सली इस इलाके का इस्तेमाल छिपने के लिए करते हैं।

क्या सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ अन्य मुठभेड़ हो रही हैं?

यह मुठभेड़ सुकमा में ही हो रही है, और सुरक्षाबल की सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

Related Articles

Back to top button