छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CBI Raid In CG: विधायक देवेंद्र यादव, IPS अभिषेक पल्लव के घर पर भी CBI ने दी दबिश, कई दिग्गजों के घर में चल रहा है कार्रवाई…

CBI Raid In CG: छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब CBI की रेड पड़ी है। रायपुर स्थित सरकारी आवास और उनके भिलाई स्थित निजी आवास में सुबह अधिकारियों ने दबिश दी है। सूत्रों की मानें तो शराब और कोयला घोटाले के मामलों से संबंध में पूछताछ उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि उनके सहयोगियों के घर भी CBI की टीम पहुंची है। मुख्यमंत्री रहने के दौरान भूपेश के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा के घर भी जांच की जा रही है। वहीं IPS आरिफ शेख के घर भी CBI की टीम की दबिश देने की खबर है। इधर भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के घर भी CBI की टीम पहुंची हुई है।

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पर भी छापेमारी की गई है। भूपेश के करीबी विनोद वर्मा के घर पर भी दबिश दिए जाने की खबर है। पूर्व IAS अनिल टुटेजा के घर पर भी छापे की खबर आ रही है।

 

मुख्यमंत्री रहने के दौरान भूपेश के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा के घर भी जांच की जा रही है। वहीं IPS आरिफ शेख के घर भी CBI की टीम की दबिश देने की खबर है। इधर भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के घर भी CBI की टीम पहुंची हुई है।

यह भी पढ़ें: CBI Raid in Bhupesh House: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घर पर CBI की रेड, सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी..

 

10 पहले पहले ED की टीम ने दी थी दबिश

CBI Raid In CG बता दें कि आज से 16 दिन पहले 10 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने भूपेश के घर पर दबिश दी थी। यह रेड केवल उनके भिलाई निवास पर ही की गई थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली थी। करीब सुबह 8 बजे भूपेश और उनके बेटे चैतन्य के भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर चार गाड़ियों में ED की टीम पहुंची थी।

दोपहर में कार्रवाई के बीच नोट गिनने और सोना जांचने की मशीनें भी मंगाई गई। इस बीच ED की कार पर बाहर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प भी हुई थी।

 

महादेव सट्टा ऐप केस में भी पूछताछ

 

CBI Raid In CGइधर महादेव सट्टा ऐप मामले में भी पूछताछ की जा रही है। सेक्टर 9 में IPS अभिषेक पल्लव के घर महादेव ऐप मामले में सीबीआई के 7 अधिकारी द्वारा जांच की जा रही है। दुर्ग के SP रहे है पल्लव। भिलाई में दबिश से इलाके में हड़कंप मचा हुआ

Related Articles

Back to top button