Gold-Silver Price Today; सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट, अब इतने रुपए का मिलेगा 10 ग्राम का गोल्ड..

Gold-Silver Price Today : मार्च महीने में भी सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है। ऐसे में गहने बनवाने वाले के पसीने छूटने लगे हैं। गोल्ड और सिल्वर के दामों मे लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बाजार भी सुस्त होने लगा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 25 मार्च 2025 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चलिए जानते हैं कि आज बाजार में सोने-चांदी का भाव क्या है?
read more: Demand to Close Meat Shops: चैत्र नवरात्रि में बंद रहें मीट की दुकानें! बीजेपी विधायक ने उठाई मांग, कहा- DM को लिखूंगा पत्र
आज का सोने-चांदी का भाव
25 मार्च को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की मामूली गिरावट आई। 10 ग्राम सोना 89,610 रुपये पर कारोबार कर रहा था। चांदी की कीमत में भी 100 रुपये की गिरावट आई और एक किलोग्राम चांदी 1,00,900 रुपये पर बिकी। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की गिरावट आई और दस ग्राम सोना 82,140 रुपये पर बिका। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोने के दस ग्राम की कीमत 89,610 रुपये रही। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दस ग्राम की कीमत 89,760 रुपये रही।
सावधानीपूर्वक खरीदें सोना और चांदी
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।



