Weather News: अगले 2 दिन में इन 10 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट…

Weather News तपती गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कहीं हल्की बूंदा-बांदी तो कहीं गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 और 25 मार्च को प्रायद्वीपीय भारत के कई जगहों पर गरज चमक के साथ आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। दक्षिण भारत और पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में अभी गर्मी बढ़ेगी। वहीं, पहाड़ी इलाकों में ठंडक और बर्फबारी होगी।
Read More: MPs Salary Increased: देश में सांसदों की सैलरी बढ़ी, जानिए अब किसे कितना मिलेगा वेतन ..
दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में कल आसमान साफ रहेगा। IMD ने तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं, तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दिन में तेज धूप रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी परेशान करेगी। हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी। हवा की रफ्तार 10-15 किमी/घंटा रहने की संभावना है। वहीं, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
राजस्थान का मौसम
Weather Newsपश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25-26 मार्च को पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज हवाएं चलने तथा आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी 48 घंटे के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट आने की संभावना है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



