*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ में कोरोना के आये डरावने आंकड़े…..24 घंटे में इतने मिले मरीज, जाने कितनों की हुई मौत...* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ में कोरोना के आये डरावने आंकड़े…..24 घंटे में इतने मिले मरीज, जाने कितनों की हुई मौत…*

RGHNEWS छत्तीसगढ़ में कोरोना की खतरनाक रफ्तार जारी है। हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या प्रदेश में बढ़ रही है। बुुुधवार को मिले 2100 मरीजों की तुलना मैंं गुरुवार को प्रदेश में 2419 नये केस सामने आये हैं। हालांकि बुुुधवार हुई 28 मौत की तुलना में गुरुवार मौत की संख्या कम है। प्रदेश में गुरुवार 14 लोगों की मौत हुई है। वहीं 594 मरीज आज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3.32 लाख से ज्यादा हो गयी है।दुर्ग में मरीजों की संख्या हर दिन रिकार्ड तोड़ रहा है। दुर्ग में सबसे ज्यादा 913 नये केस आये हैं, वहीं रायपुर 550 नये मरीज गुरुवार मिले हैं। राजनांदगांव में 163, जबकि बिलासपुर में 114 नये मरीज आज मिले हैं। अन्य जिलों की बात करें तो बालोद में 60, धमतरी में 41, महासमुंद में 45, बलौदाबाजार में 24, रायगढ़ में 26, कोरबा में 53,  सरगुजा में 64, सूरजपुर में 33, कोरिया में 44, जशपुर में 38, बस्तर में 25 मरीज मिले हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button