छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

पुलिस तलाश में जुटी,ATM में शातिर चोरों ने बोला धावा, कैश लेकर हुए फरार

 
संकरी मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में चोरी ने धावा बोल दिया. चोर आसानी से कैश लेकर फरार हो गए. इसकी किसी को खबर तक नहीं हुई. घटना रविवार रात की बताई जा रही है. सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई सबूत नहीं मिला है. पुलिस अभी सीसीटीवी खंगाल रही है.
जानकारी के मुताबिक चोर बेहद शातिर है. पूरी रेकी कर घटना को अंजाम दिया गया है. एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था. एटीएम में लगभग 27 हजार 5 सौ रुपए था. जिसे लेकर चोर फरार हो गए.

  • बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके का मुआयना किया गया. प्रथम दृष्टया जो प्रतीत हुआ कि घटना को अज्ञात शातिर चोरों ने अंजाम दिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य क्लू पर काम कर रही है. फिलहाल संदेहियों की धरपकड़ की जा रही है.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button