*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में कोरोना गाईडलाईन जारी, हवाई, रेल और सड़क से यात्रा कर बाहर से आने वालों को 7 दिन रहना होगा क्वारंटाइन,होली मिलन सहित हर तरह के आयोजन पर पूरी तरह बैन...!!!!* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में कोरोना गाईडलाईन जारी, हवाई, रेल और सड़क से यात्रा कर बाहर से आने वालों को 7 दिन रहना होगा क्वारंटाइन,होली मिलन सहित हर तरह के आयोजन पर पूरी तरह बैन…!!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायपुर ।छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए रायपुर कलेक्टर एस भारती दासन ने नई गाइडलाइन जारी की है. जारी गाइडलाइन के अनुसार हवाई, रेल और सड़क से यात्रा कर बाहर से वालों को लोगों को 7 दिन तक क्वारंटाइन रहना होगा

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़े खतरे के बीच रायपुर कलेक्टर ने बेहद ही सख्त आदेश जारी किया है। रायपुर में होली मिलन और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं होलिका दहन को भी कड़े शर्तों के साथ इजाजत दी गयी है। रायपुर के सभी पर्यटन केंद्र पर आमलोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं धार्मिक कार्यक्रम, त्योहार, राजनीतिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, मेला और समारोह सहित तमाम कार्यक्रम पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

शादी, अंत्येष्टि, दशगात्र सहित कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लोगों की उपस्थिति नहीं होगी। वहीं धरना रैली, जुलूस, प्रदर्शन पर भी रोक लगा दिया गया है। दो पहिया पर 2 और चार पहिया पर 4 लोग ही बैठेंगे। दूसरे राज्यों से हवाई, ट्रेन व सड़क मार्ग से आने वाले लोगों को 7 दिन क्वारंटीन रहना होगा। सिनेमा हॉल, मॉल में कोरोना गाईडलाइन का पालन करना होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button