छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Railway Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 835 पदों पर निकली वैकेंसी, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा स्टाइपेंड, ऐसे करें आवेदन…

Railway Jobs 2025: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर), बिलासपुर मंडल (छत्तीसगढ़) ने अलग-अलग ट्रेडों में अप्रेंटिस के 835 पदों पर भर्ती निकाली है।

छत्तीसगढ़ सरकार के नियमानुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

ट्रेड पदों की संख्या अनारक्षित (अना.)
कारपेंटर 38 15
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) 100 40
इलेक्ट्रॉनिक/मैकेनिक 5 2
फिटर 208 84
मशीनिस्ट 4 2
पेंटर 45 18
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 11 4
इलेक्ट्रिशियन 182 74
प्लंबर 25 9
आर.ए.सी. मेकेनिक 40 16
शीट मेटल वर्कर 4 2
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) 27 11
स्टेनोग्राफर (हिंदी) 19 8
डीजल मेकेनिक 8 3
टर्नर 4 2
वेल्डर 19 8
वायरमैन 90 36
प्रयोगशाला सहायक 4 2
डिजिटल फोटोग्राफर

ये वेकैंसी कारपेंटर, फिटर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और अन्य ट्रेडों के लिए निकाली गई हैं। इन पदों के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, और इसकी लास्ट डेट 25 मार्च, 2025 है।

 

भर्ती का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग ट्रेडों में कुल 835 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी और छत्तीसगढ़ सरकार के नियमानुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

 

क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

Educational qualification: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास हो और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट हो।

  • Age Limit:
वर्ग न्यूनतम आयु अधिकतम आयु आयु में छूट
सामान्य वर्ग 15 वर्ष 24 वर्ष
ओबीसी 15 वर्ष 27 वर्ष 3 वर्ष
एससी/एसटी 15 वर्ष 29 वर्ष 5 वर्ष
दिव्यांग 15 वर्ष 34 वर्ष 10 वर्ष

वर्ग न्यूनतम आयु अधिकतम आयु आयु में छूट

सामान्य वर्ग 15 वर्ष 24 वर्ष –

ओबीसी 15 वर्ष 27 वर्ष 3 वर्ष

एससी/एसटी 15 वर्ष 29 वर्ष 5 वर्ष

दिव्यांग 15 वर्ष 34 वर्ष 10 वर्ष

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का सिलेक्शन उनकी क्वालिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

ओरिजनल डॉक्युमेंट का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: किसी भी वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

वेबसाइट पर जाएं: एसईसीआर की आधिकारिक वेबसाइट https://secr.indianrailways.gov.in/पर जाएं।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करें: होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में ‘बिलासपुर डिविजन’ पर क्लिक करें और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

अप्रेंटिस पोर्टल पर जाएं: https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर लॉगइन/रजिस्टर करें।

Railway Jobs 2025आवेदन पत्र भरें: व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण दर्ज करें।

दस्तावेज अपलोड करें: पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करें।

आवेदन सब्मिट करें: आवेदन पत्र की जांच करें और सब्मिट करें।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू: अधिसूचना जारी होने के बाद

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मार्च, 2025

संपर्क जानकारी

फोन नंबर: 9752876639

वेबसाइट: https://secr.indianrailways.gov.in/

Related Articles

Back to top button