*✍️देश में कोरोना वायरस का संकट फिर से तेजी पकड़ रहा है…डबल म्यूटेंट वैरिएंट देश के 18 राज्यों में मिले…जाने क्या होता है कोरोना का डबल म्यूटेंट वैरिएंट ..*

RGHNEWS देश में कोरोना वायरस संकट फिर से गहराता जा रहा है. कोरोना वायरस के डबल म्यूटेंट वैरिएंट देश के 18 राज्यों में मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना का नया वैरिएंट पुराने के मुकाबले कई गुना ज्यादा जानलेवा है.
क्या है डबल म्यूटेंट वैरिएंट
बता दें कि डबल म्यूटेंट वैरिएंट से मतलब से एक शख्स का कोरोना वायरस के दो अलग-अलग वैरिएंट (टाइप) से संक्रमित होना है. इसे आसान शब्दों में कोरोना का डबल इंफेक्शन कह सकते हैं. दुनिया में ऐसा पहला मामला ब्राजील में आया था. ब्राजील में दो मरीज एक ही साथ कोरोना वायरस के दो अलग अलग वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे.
ब्राजील की Feevale यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की रिसर्च में यह बात सामने आई थी. इन वैरिएंट के नाम P.1 और P.2 रखे गए हैं, जबकि दूसरा मरीज कोरोना के P.2 और B.1.91 वैरिएंट से संक्रमित मिला. हालांकि ब्राजील के वैज्ञानिकों की इस खोज की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई



