*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:आज रात 12 बजे से 4 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन....सरकार का बड़ा फैसला...जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी..* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:आज रात 12 बजे से 4 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन….सरकार का बड़ा फैसला…जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी..*

RGHNEWS महाराष्ट्र में सरकार ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन  को लेकर बड़ा फैसला लिया है. खबर है कि राज्य में नांदेड़ और बीड में 4 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है. ये पाबंदियां आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी. हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी. वहीं, प्रशासन ने दूध, सब्जी की दुकानों को सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक खुलने की छूट दे दी है. खास बात है कि राज्य के कई जिलों में पहले ही वीकेंड्स लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जारी है. राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले ही लॉकडाउन को लेकर चेतावनी दे चुके थे. उन्होंने लोगों से कोविड नियमों को मानने की अपील की थी.

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button