*✍️ऐसे कई काम है जिन्हे 31 मार्च तक निपटाना है लेकिन 3 दिन में निपटा लें काम क्योंकि फिर अगले 10 दिन बंद रहेंगे बैंक….बाद मे आपको हो सकती है परेशानी.. जाने कब कब रहेगा बैंक बंद..* – RGH NEWS
देश

*✍️ऐसे कई काम है जिन्हे 31 मार्च तक निपटाना है लेकिन 3 दिन में निपटा लें काम क्योंकि फिर अगले 10 दिन बंद रहेंगे बैंक….बाद मे आपको हो सकती है परेशानी.. जाने कब कब रहेगा बैंक बंद..*

RGHNEWS वित्तीय वर्ष 2021 खत्म होने को है. आज 24 तारीख हो गई और अब गिनती के 6 दिन बचे हैं. पीपीएफ अकाउंट, सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम वार्षिक निवेश करने समेत ऐसे कई तरह के काम हैं, जिन्हें 31 मार्च तक निपटाया जाना जरूरी है. वहीं नए फाइनेंशियल ईयर में भी ऐसे कई जरूरी काम होते हैं, जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है. बैंक से जुड़े कामों के लिए अगले ​10 दिन तक आपको बहुत कम ही समय मिलने वाला है.

इस माह के अंतिम सप्ताह से लेकर अगले माह के प्रथम सप्ताह के बीच बैंक 10 दिन बंद रहेंगे। जबकि इसी माह होली का त्योहार भी है। ऐसे में आम लोगों को बैंक से रुपयों की निकासी की सुविधा नहीं मिल पाएगी। इसलिए अगर बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो होली से पहले निपटा लें। दरअसल, 27 मार्च से 4 अप्रैल तक बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में कैश की दिक्कत हो सकती है।

27 से 29 मार्च तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। 27 मार्च को माह का चौथा शनिवार, 28 मार्च को रविवार और 29 मार्च को होली पर बैंक बंद रहेंगे। 30 और 31 मार्च को बैंक खुलेंगे लेकिन वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के चलते काम नहीं होगा। इसके बाद 1 अप्रैल को बैंकों में लेखाबंदी और 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे की वजह से बैंक बंद होंगे। इसके बाद 3 अप्रैल को शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। लेकिन काम नहीं होगा। वहीं 4 अप्रैल को रविवार को अवकाश के चलते बैंक नहीं खुलेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button