राजनीतिक

Satpal Sangwan Death: हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री “सांगवान” का आज निधन, 83 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा!

Satpal Sangwan Death। दादरी जिले की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व दादरी के विधायक सुनील सांगवान के पिता सतपाल सांगवान का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सांगवान पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

देर रात करीब ढाई बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दादरी नगर व्यापार मंडल कोर कमेटी ने बैठक कर शोक स्वरूप दोपहर 12 बजे से दादरी के बाजार बंद करने का निर्णय लिया है।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनका पार्थिव शरीर दादरी स्थित निवास स्थान पर लाया गया। जहां पर राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। दोपहर बाद चार बजे पैतृक गांव चंदेनी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Read more Chhattisgarh Budget 2025: छ्त्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हस्तलिखित बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 100 पन्नों का बजट..

 

 

राजनीति में लाए थे बंसीलाल है।

बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल ही सतपाल सांगवान को राजनीति में लेकर आए थे। चौ. बंसीलाल उन्हें बुलडोजर कहकर बुलाते थे।

Satpal Sangwan Deathराजनीति में आने से पहले सांगवान बीएसएनएल में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे। पूर्व सीएम स्व. बंसीलाल को अपना राजनीतिक गुरू मानने वाले सतपाल सांगवान ने दादरी से छह बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

Related Articles

Back to top button