Baaghi 4 Movie: Tiger Shroff का Baaghi 4 का धांसू पोस्टर हुआ जारी, सामने आई रिलीज डेट..

Baaghi 4 Movie बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ का नया पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में टाइगर सख्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर खून के निशान हैं और उनकी आंखों में निडरता झलक रही है।
इसे शेयर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा-“जिस फ्रैंचाइजी ने मुझे पहचान दी और मुझे एक एक्शन हीरो के तौर पर साबित करने का मौका दिया, वही अब मेरी पहचान बदल रही है।”
फैंस और सेलेब्स ने किया ऐसे रिएक्ट
Baaghi 4 Movie‘बागी 4’ के नए पोस्टर को देखकर उनके प्रशंसकों के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी उत्साहित नजर आए। अभिनेत्री मौनी रॉय ने लिखा, “डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने फायर इमोजी डाले।” टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा, “जन्मदिन का बेस्ट तोहफा।” अभिनेता दर्शन कुमार ने लिखा, “किलर, जन्मदिन मुबारक भाई।



