राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

Rashifal: मीन राशि वालों आज आपको समस्याओं से मिलेगा छुटकारा.जाने बाकि राशियों का हाल

Rashifal

 

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल  ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हें चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 फरवरी का राशिफल।

 

 

 

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। जीवनसाथी से यदि आप कोई बात गुप्त रखेंगे, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप अपनी बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाएं और आपकी किसी पुरानी संपत्ति से भी इनकम बढ़ेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आने वाला है। संतान के विवाह की बात पक्की होने से आज परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आपको उसमें किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपने कामों में व्यस्त रहने के कारण संतान की जरूरतों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। आपको उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। आपकी कुछ नई कोशिश से रंग लाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा और धन को लेकर आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। संतान को किसी नए स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपके परिवार में भाई- बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। पारिवारिक बिजनेस में वरिष्ठ सदस्यों की राय आपके खूब काम आएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button