*✍️बिना परीक्षा दिए 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर…जाने पूरी जानकारी और उठाये इसका लाभ…दिए गए इन्फॉर्मेशन को ध्यान से पढ़े…*

RGHNEWS 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर है. उत्तर मध्य रेलवे ने झांसी में ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 480 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ये नियुक्तियां फिटर (गैस व इलेक्ट्रिक), मैकेनिक (डीएसएल), कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए की जाएंगी
इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2021 है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार दिए गए इन्फॉर्मेशन को ध्यान से पढ़ लें.
आवेदन करने की अंतिम तारिख: 4 अप्रैल 2021
शैक्षणिक योग्यता
अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 फ़ीसदी अंकों के साथ दसवीं पास होने चाहिए. साथ ही पद से संबंधित ट्रेन में आईटीआई सर्टिफिकेट (NCVT से मन्यता प्राप्त) होना चाहिए.आयु न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष से कम होनी चाहिए. आयु की गणना 5 मार्च 2021 से की जाएगी. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के लिए 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष और दिव्यांगों के लिए 7 से 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी.
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: 170 रुपये
एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए: 70 रुपये
चयन प्रक्रिया
ये भर्ती बिना कोई परीक्षा लिए 10वीं कक्षा व आईटीआई के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर की जाएगी. चयनित होने वाले उम्मीदवार यह सभी ट्रेंड में प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष तय की गई है.