Chhatisgarh Congress: छत्तीसगढ़ में किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बने अभिषेक मिश्रा, यहां देखें सूची…

Chhatisgarh Congress कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभिषेक मिश्रा को छत्तीसगढ़ में किसान कांग्रेस का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
अभिषेक मिश्रा छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के रहने वाले हैं और लंबे समय से किसान राजनीति से जुड़े रहे हैं
कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद, चार राज्यों में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
कमाना प्रभाकरा राव – आंध्र प्रदेश
अभिषेक मिश्रा – छत्तीसगढ़
धर्मेंद्र सिंह चौहान – मध्य प्रदेश
अशोक कुमार बैद्य – त्रिपुरा
यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। मिश्रा की पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ में किसान संगठनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
नई रणनीति पर होगा फोकस
Chhatisgarh Congressमिश्रा के नेतृत्व में अब किसान कांग्रेस प्रदेश में काम करेगी। आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी किसानों को साधने के लिए नई रणनीति पर काम कर सकती है