देश

Earthquake in Mandi: इस राज्य में तेज भूकंप झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता

Earthquake in Mandi हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 8:45 बजे के करीब आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि भूकंप का केंद्र 7 किमी गहराई में था। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह की नुकसान की जानकारी नहीं है।

कुल्लू में आया था भूकंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 6:50 बजे आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 रही। वहीं कुल्लू के आस-पास के जिलों के कुछ इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

इस कारण से आता है भूकंप

Earthquake in Mandiदरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। जानकारी के अनुसार, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है।

Related Articles

Back to top button