अन्य खबरदेश

Delhi CM: CM रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन शुरू, राज्य में पूर्व मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ की सेवाएं खत्म…

Delhi CM राजधानी दिल्ली में भाजपा सरकार ने आज यानी शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया है। नई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं खत्म दी है। इतना ही नहीं पूर्व सरकारों ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्ति किया था, अब उनको तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जानकारी के अनुसार, कई अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे बोर्ड कारपोरेशन में भेजा गया था। वहीं, सप्ताह भर पहले सभी विभागों से पूर्व सरकार की ओर से कंट्रैक्ट और व्यक्तिगत स्टाफ की जानकारी मांगी गई थी। उनको मूल विभाग में लौटने को कहा गया है।

राष्ट्रपति और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी सीएम रेखा गुप्ता 

बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दोपहर में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। इसके बाद सीएम रेखा गुप्ता शाम में पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगी।

आज दोपहर में बुलाई अहम बैठक

Delhi CMवहीं, शपथ लेने के बाद कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई। उन्होंने कल कई बड़े एलान किए थे। आज उन्होंने एक बजे बैठक बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली की टूटी सड़कों व पानी की समस्या सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button