CG Panchayat Election Negligence: छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव में लापरवाही, प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह बैलेट पेपर से गायब.… – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Panchayat Election Negligence: छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव में लापरवाही, प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह बैलेट पेपर से गायब.…

CG Panchayat Election Negligence: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड के ग्राम कोटपाड़ में एक बड़ी लापरवाही सामने आई। वार्ड क्रमांक 2 में पंच पद के लिए हुए चुनाव में एक प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह मतपत्र से गायब था।

 

बैलेट पेपर में नहीं था उम्मीदवार का नाम

वार्ड क्रमांक 2 में पंच पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे और सभी ने चुनाव प्रचार भी किया था। लेकिन जब मतदान शुरू हुआ, तो मतदाता और प्रत्याशी उस समय चौंक गए जब बैलेट पेपर में एक उम्मीदवार का नाम और चिन्ह ही मौजूद नहीं था।

 

बैलेट पेपर में प्रत्याशी शैलेश माली, जिनका चुनाव चिन्ह कुल्हाड़ी था, उनका नाम और प्रतीक अंकित नहीं था। इस गलती के सामने आते ही मतदाताओं और प्रत्याशियों ने विरोध जताया, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने इस वार्ड में मतदान को रद्द करने का फैसला लिया।

 

पुनः मतदान होगा, जांच के बाद होगी कार्रवाई

CG Panchayat Election Negligenceउप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रांकन चार्ली ने बताया कि फरसगांव विकासखंड के ग्राम कोटपाड़ वार्ड क्रमांक 2 में पंच प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह मतपत्र पर प्रकाशित नहीं हुआ था। इस गलती के कारण इस वार्ड में दोबारा मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा, इस चूक की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button