CG Naxal News: छत्तीसगढ़ मे नक्सलियों ने एक बार फिर खेला खुनी खेल, पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट..
CG Naxal News छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर माओवादियों ने 2 ग्रामीणों को मार डाला है। इनमें एक शिक्षादूत भी शामिल है। बताया जा रहा है बुधवार रात इन दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और मौत की सजा दे दी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला बारसूर थाना क्षेत्र के भैरमगढ़ ब्लॉक के तोड़मा गांव का है। पंचायत चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुई वारदात से इलाके के लोगों में डर का माहौल है।
गला घोंट कर मौत के घाट उतारा
देर रात नक्सली इस गांव के रहने शिक्षादूत बामन कश्यप और ग्रामीण अनीश राम के घर पहुंच गए थे। जिसके बाद उन्होंने दोनों को घर से बाहर निकाला। फिर घर से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल की तरफ लेकर गए जहां गला घोंट कर उन्हें मार डाला। हत्या के बाद शव गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया है।
पुलिस मुखबिरी के शक में मारा
CG Naxal Newsबताया जा रहा है कि दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और मौत की सजा दी है। नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने वारदात की है। गांव के लोगों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस की टीम मौके के लिए निकली है



