*✍️एक नवविवाहिता शादी के बाद भी अपने प्रेमी को नहीं भूल पाई तो भागी पति को छोड़ कर…और हुआ ऐसा की थाने जाकर फाड़ दी दारोगा की वर्दी…जाने आखिर क्या है पूरा मामला…*

RGHNEWS झारखंड के गोड्डा जिले से एक ऐसा मामला आया है जो खूब सुर्खियां बंटोर चुका है। यहां एक नवविवाहिता शादी के बाद भी अपने प्रेमी को नहीं भूल पाई और एक दिन पति को छोड़कर उसके साथ चले गई। पति ने जब नवविवाहिता की तलाश की तो वह प्रेमी के घर में रहते हुए मिली। इसके बाद पति ने पुलिस थाने का रूख किया और प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि नवविवाहित महिला प्रेमी के साथ ही रह रही है जिसके बाद प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
फाड़ दी थी दारोगा की वर्दी
मामला गोड्डा जिले के पथरगामा इलाके का है जहां प्रेमी को गिरफ्तार करने पर गुस्साई नवविवाहित चांदनी कुमारी ने काफी हंगामा किया और थाने पहुंचक सबके सामने दारोगा का कॉलर खींचकर वर्दी फाड़ दी।
इसके बाद जब पुलिसवालों ने चांदनी को पकड़ने की कोशिश की तो वह फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद आखिरकार चांदनी को अरेस्ट कर लिया। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने चांदनी कुमार के पति के आरोपों को सही पाया है।