छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में AAP को मिली बड़ी खुशखबरी, राज्य में जीती कई सीटें…

CG Nikay Chunav दिल्ली विधानसभा चुनाव में हारने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पालिका सीट पर आप ने जीत हासिल की है। यहां अध्यक्ष पद पर आप उम्मीदवार नीलम विजय वर्मा ने पार्टी का परचम लहराया है।

भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में यह आप की बड़ी जीत है। जानकारी के मुताबिक बोदरी नगर पालिका के तीन वार्डों में आप के पार्षद भी जीते हैं। कुसमी में एक सीट पर आप का पार्षद बना है। बोदरी छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कौशिक का क्षेत्र है।

आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा को 290 वोट से जीत मिली है। दुर्ग में भाजपा को बड़ी जीत दुर्ग नगर निगम में भाजपा ने महापौर सीट पर कब्जा जमाया है। पार्टी के 40 वार्डों में पार्षद जीते हैं। आठ वार्ड में निर्दलीय और 12 में कांग्रेस ने जीत हासिल की। दंतेवाड़ा जिले में भी कमल खिला है। यहां के सभी निकायों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। बचेली नगर पालिका में राजू जायसवाल, किरंदुल नगर पालिका में रूबी शैलेंद्र सिंह, बारसूर नगर पंचायत में सुभद्रा नेगी, गीदम नगर पंचायत में रजनीश सुराना और दंतेवाड़ा नगर पालिका में पायल गुप्ता ने जीत हासिल की है।

CG Nikay Chunav15 साल बाद रायपुर नगर निगम में खिला कमल भाजपा ने 15 साल बाद रायपुर नगर निगम के महापौर पद पर कब्जा जमाया है। यहां भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने जीत हासिल की। बालोद जिले की दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतों पर भाजपा का कमल खिला। जगदलपुर में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे ने जीत हासिल की है।

Related Articles

Back to top button