*✍️टीचर को स्टूडेंट से हुआ प्यार..शादी के लिए घर से हुये फरार लेकिन नही बनी बात तो खुदखुशी करने की कोशिश की उसमे भी नही बनी बात….*

RGHNEWS प्यार पर किसी का जोर नहीं चलता। कई प्रेम कहानी ऐसी भी होती है, जो चौंकाने वाली होती है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान से सामने आया है, जहां एक टीचर का दिल अपने स्टूडेंट पर आ गया। इसके बाद दोनों फरार भी हो गए और शादी करने की भी तैयारी कर ली थी, लेकिन जो सच्चाई सामने आई उसने सबको चौंका दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मामला अजमेर का है, जहां एक शख्स बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते टीचर को अपनी एक स्टूडेंट से प्यार हो गया। दोनों का इश्क का जुनून ऐसे सवार हुआ वे घर से फरार हो गए। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद दोनों ने पहाड़ से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन इसमें भी सफल नहीं हो पाए।
मामले को लेकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने शिक्षक और नाबालिग छात्रा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने नाबालिग छात्रा को परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है।