बिजनेस
Gold Price Update: सोने के दाम में आयी जबरजस्त गिरावट, जाने क्या है आज के ताजा भाव!! …
Gold Price Update कई दिनों के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर पूरी दुनिया में चिंता है, इस वजह से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे थे। यह चिंता अभी भी कायम है, लेकिन इसके बावजूद आज सोना सस्ता हुआ है। गोल्ड की कीमतों में आई गिरावट निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है और यह उनके लिए खरीदारी का बड़ा मौका भी है।
इस वजह से आई गिरावट
Gold Price Updateमंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने के दाम आज कुछ कम हुए हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सोने की कीमतों में 700 रुपये की बड़ी गिरावट आई है। कल 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 87,380 रुपये चल रहा था, आज यह घटकर 86,670 रुपये हो गया है। गोल्ड की कीमतों में इस गिरावट की वजह मुनाफावसूली है। हालांकि, आगे इसके दाम फिर से दौड़ लगा सकते हैं।