देश

Indian Railways News: राजधानी एक्सप्रेस समेत दर्जनभर ट्रेनों के लेट होने से सैकड़ों यात्री परेशान, देखें List…

Indian Railways News: पूर्व दिशा के यात्री बुधवार को भी परेशान रहे। बंगाल व बिहार से आने वाली अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रही है। देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण कई राजधानी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

 

नई दिल्ली बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी और नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटे के देरी से रवाना होगी

नई दिल्ली-राजधानी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ विशेष सवा सात घंटे और आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर गरीब रथ दो घंटे के विलंब से प्रस्थान करेगी। हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 2.52 घंटे की देरी से चलेगी।

ट्रेन देरी

Indian Railways Newsभुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे

हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस सवा तीन घंटे

फाफामऊ-पुरानी दिल्ली कुंभ विशेष सवा आठ घंटे

पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस छह घंटे

राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे

हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस सवा तीन घंटे

बलिया-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे

बनारस-नई दिल्ली शिव गंगा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे

बरेली-नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे

रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस सवा दो घंटे

गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल सुलेहदेव एक्सप्रेस पौने चार घंटे

भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस ढाई घंटे

सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ विशेष सवा नौ घंटे

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्त क्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे

सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल बंगाल सप्त क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे

मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल साढ़े छह घंटे

भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस छह घंटे

हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ढाई घंटे

जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस ढाई घंटे

पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे

जयनगर-फिरोजपुर हमसफर विशेष सवा तीन घंटे

ख़बर शेयर करें:

Back to top button