बिजनेस

Stock Market Update: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा लुढ़का …

Stock Market Update: सेंसेक्स आज यानी 12 फरवरी को 750 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,520 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 22,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 में तेजी और 24 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.14% की गिरावट है।

 

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.19% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.49% की तेजी और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.0068% की गिरावट है।

11 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,486.41 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,001.89 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Stock Market Update11 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.28% की तेजी के साथ 44,593 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.034% चढ़कर 6,068 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.36% गिरा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button