Latest CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, एक साथ 50 कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन…
![Bjp](https://rghnews.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG_20240419_200347-780x470.jpg)
Latest CG News नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के करीबी और युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके आशीष मिश्रा ने अपने 50 समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इन सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। गौरतलब है कि बस्तर विधानसभा क्षेत्र से आने वाले आशीष मिश्रा, जब दीपक बैज सांसद थे, तब बस्तर विधानसभा में उनके सांसद प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थे।
Latest CG Newsभाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और उनके ही पदाधिकारी अब पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जो कांग्रेस की आंतरिक स्थिति को दर्शाता है।