मनोरंजन
*✍️सेकंड ईयर की छात्रा से पुलिसकर्मी ने शादी का वादा कर किया दुष्कर्म…प्रेग्नेंट हुई युवती तो मुकर गया आरोपी…खाकी वर्दी हुई शर्मसार…*

RGHNEWS खाकी वर्दी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में 23 साल की युवती के साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप भोपाल में ही रह एक पुलिसकर्मी पर लगे है।
बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक होशंगाबाद का रहने वाला है और भोपाल में पुलिस लाइन में पदस्थ है। पुलिस का कहना है आरोपी का नाम रवि कुमार है। युवती भोपाल के एक निजी कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन युवती जब प्रेग्नेंट हुई तो शादी से इंकार कर दिया।मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
Follow Us