JSW MG Motor: MG Astor 2025 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स….
![](https://rghnews.com/wp-content/uploads/2025/02/InCollage_20250206_221505158-780x470.jpg)
JSW MG Motor India ने आज एमजी एस्टर 2025 का लॉन्च करते हुए इसे एक्स-शोरूम ₹9,99,800 से शुरू होने की घोषणा की। यह नया मिड-साइज़ SUV, जो Shine और Select वेरिएंट्स में नई विशेषताओं के साथ पेश किया गया है। एमजी एस्टर 2025 को बाज़ार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Tata Curvv, Honda Elevate, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun जैसी प्रतिस्पर्धियों का सामना करेगा।
एमजी एस्टर 2025 के मुख्य फीचर्स और स्पेशल वेरिएंट्स
Shine वेरिएंट:
अब उपलब्ध पैनोरामिक सनरूफ की सुविधा, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे किफायती मॉडल बनाती है।
साथ ही इसमें अब छह स्पीकर का साउंड सिस्टम भी जोड़ा गया है।
Select वेरिएंट:
सुरक्षा के लिहाज से इसमें छह एयरबैग्स का इंतजाम किया गया है।
प्रीमियम इमेज के लिए इसमें आइवरी लेदरेट सीटिंग भी दी गई है।
इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन्स:
एमजी एस्टर 2025 दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है:
1.5-लीटर NA पेट्रोल:
110PS पावर और 144Nm टॉर्क के साथ, इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल (MT) और CVT दोनों विकल्पों में पेश किया गया है।
1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल:
140PS पावर और 220Nm टॉर्क उत्पन्न करता है।
इस इंजन को केवल 6-स्पीड ऑटोमैटिक (AT) ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध कराया गया है।
वेरिएंट्स और कीमतों की रूपरेखा (एक्स-शोरूम):
नई MG Astor की कीमतें वेरिएंट्स के हिसाब से अलग-अलग रखी गई हैं।
1.5-लीटर नैचुरली ऐस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन (मैनुअल ट्रांसमिशन – MT):
Sprint – ₹9,99,800
Shine – ₹12,47,800
Select – ₹13,81,800
Sharp Pro – ₹15,20,800
JSW MG Motor1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन (CVT ट्रांसमिशन):
Select – ₹14,84,800
Sharp Pro – ₹16,48,800
Savvy Pro (Ivory कलर) – ₹17,45,800
Savvy Pro (Sangria Red कलर) – ₹17,55,800