"{""@context"":""https:""@type"":""Organization"",""name"":""RGH NEWS"",""url"":""https:""logo"":""https:}"RGH NEWS – CG Nikay Chunav 2025: कांग्रेस में बागियों पर एक्शन शुरू, 14 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित…
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Nikay Chunav 2025: कांग्रेस में बागियों पर एक्शन शुरू, 14 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित…

CG Nikay Chunav 2025 छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज चल रहे हैं और पार्टी से इस्तीफा दे दिए हैं। इसी बीच कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। नगरीय निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर अपने ही पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर पार्टी ने एक्शन लिया है। कांग्रेस ने बिलासपुर के 14 बागी को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

CG Nikay Chunav 2025 साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता को भी रद्द कर दिया है। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़के के आरोप और अनुशासन भंग करने के मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में बागी प्रत्याशी हैं।

CG Nikay Chunav 2025आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को निकाय चुनाव होने को है। जिसके लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिसके बाद से कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली है और टिकट नहीं मिलने से कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Related Articles

Back to top button