*✍️शादी के चार दिन बाद ही मामी अपने भांजे के साथ हुई फरार…..साथ जीने-मरने की कसम भी खाई…तो मामा ने की FIR दर्ज….*

RGHNEWS बिहार के गोपालगंज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मामी-भांजे की करतूत ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया. जानकारी के अनुसार, शादी के चार दिन बाद ही मामी अपने भांजे के साथ फरार होकर रिश्ते को कलंकित कर तार-तार कर दिया है. इस मामले में मामा ने अपने भांजे सहित चार अन्य लोगों पर स्थानीय मांझागढ़ थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है.
दरअसल, थाना क्षेत्र के सुरवनिया गांव के राकेश शर्मा की शादी थावे थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के उपेंद्र शर्मा की बेटी पिंकी के साथ बीते 22 फरवरी को हुई थी. शादी के बाद राकेश शर्मा का भांजा बरौली थाने का विवेकानंद शर्मा उनके घर अपने अन्य साथियों के साथ आने जाने लगा जबकि उसका पति प्रतिदिन अपने हार्डवेयर की दुकान चलाने चले जाता था. इसी बीच भांजे और मामी के बीच प्यार पनपने लगा और वो भी ऐसा की दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम तक खा ली.
वहीं, शादी के चार दिन बाद ही भांजा-मामी को लेकर फरार हो गया. इसके बाद जब पीड़ित पति ने अपने भांजे के परिजनों से इसकी शिकायत की तो गाली-गलौज तक बात पहुंच गई. इस मामले को लेकर मामा ने अपने भांजे सहित चार अन्य लोगों पर अपनी पत्नी के अपहरण की प्राथमिकी मांझागढ़ थाने में दर्ज कराई है.