CG Nikay Chunav BJP Manifesto: छत्तीसगढ़ में BJP ने जारी किया ‘अटल विश्वास पत्र’ घोषणापत्र, जानें जनता के लिए की ये बड़ी घोषणाएं…
CG Nikay Chunav BJP Manifesto: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने इस घोषणापत्र (CG Nikay Chunav BJP Manifesto) का नाम ‘अटल विश्वास पत्र’ रखा है।
BJP कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai), उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और घोषणापत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल की उपस्थिति में इस घोषणापत्र को जारी किया गया।
अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित है घोषणापत्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि यह घोषणापत्र (CG Nikay Chunav BJP Manifesto) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती और ‘अटल निर्माण वर्ष’ के अवसर पर उनके योगदान को सम्मानित करते हुए समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र जनता की आकांक्षाओं और पार्टी के सेवा भाव का प्रतीक है।
जनता के सुझावों से तैयार हुआ घोषणापत्र
घोषणापत्र (CG Nikay Chunav BJP Manifesto) को तैयार करने के लिए भाजपा ने प्रदेशव्यापी ‘सुझाव संग्रहण अभियान’ चलाया था। इस अभियान के तहत जनता से उनके सुझाव और अपेक्षाएं मांगी गईं। हज़ारों सुझाव प्राप्त हुए, जिनमें से महत्वपूर्ण सुझावों को घोषणापत्र में शामिल किया गया।
नगरीय विकास और जनकल्याण पर फोकस
घोषणापत्र में नगरीय विकास, स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया है। भाजपा ने वादा किया है कि यदि पार्टी को जनादेश मिलता है, तो वह इन क्षेत्रों में तेजी से काम करेगी।
जानिए घोषणा पत्र में क्या है खास
नगर विकास के क्षेत्र में
नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे और सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाएंगे।
रुकी हुई पीएम आवास-शहरी परियोजनाओं को तेज़ी से पूरा करेंगे और वर्तमान में स्वीकृत 3 लाख PMAY-U घरों का निर्माण सुनिश्चित करेंगे।
जो लोग बिजली बिल और समेकित कर चुकाते हैं उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।
अवैध कॉलोनियों के लंबित आवेदनों का एक साल में निराकरण करेंगे।
नगरीय सेवाओं में सुधार
- सिकल सेल एनीमिया मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए निगम क्षेत्रों में स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित करेंगे और सभी मरीज़ों को सिकल सेल एनीमिया पहचान पत्र जारी करेंगे।
- नगर निगम की सेवाओं को डिजिटल और सरल बनाने के लिए ‘माई सिटी ऐप’ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें सभी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी।
- ‘सरकार तुंहर द्वार’ योजना के तहत शासकीय सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे
- हर जोन में एकीकृत सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे ताकि नागरिकों को बार-बार नगर निगम कार्यालय न जाना पड़े।
- निदान हेल्पलाइन के माध्यम से जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।
- संपत्ति कर समय पर चुकाने वाले नागरिकों को 10% की विशेष छूट और महिलाओं के नाम पर पंजीकृत संपत्तियों पर 25% विशेष छूट दी जाएगी।
CG Nikay Chunav BJP Manifestoभाजपा का यह घोषणापत्र नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी की रणनीति और जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अब देखना होगा कि यह घोषणापत्र मतदाताओं को कितना प्रभावित कर पाता है।